सिक्किम के कुपुप में एक ऐसा पोलिंग बूथ तैयार किया जाएगा जो समुद्री तल से करीब 13,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित चुनाव ड्यूटी में तैनात कुछ अधिकारी अपना बोरिया बिस्तर, गर्म कपड़े और चुनावी सामान लेकर पूर्वी सिक्किम के नाथंग वैली में दो बूथ तैयार करने के लिए निकल पड़े हैं. यहां महज 180 वोटरों के लिए 13,500 फीट की ऊंचाई पर दो पोलिंग बूथ तैयार किये जाएंगे । नाथंग के माचोंग में वोटर्स सिक्किम विधानसभा और लोकसभा के लिए 11 अप्रैल को वोट डालने वाले हैं. भारत-चीन सीमा के करीब स्थित नाथंग वैली वर्तमान में करीब एक इंच मोटी बर्फ की चादर से ढंकी हुई है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में यहां गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान लगाया है. चुनाव अधिकारी यहां शून्य से भी कम तापमान पर काम करेंगे. चुनाव अधिकारियों की मूलभूत जरूरतों जैसे पीने के पानी, बिजली और खाने की व्यवस्था के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.

अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर