मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी ने अभी अपना उम्मीदवार तय नहीं किया हैं, लेकिन मौजूदा सांसद और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने पहले ही तय कर दिया कि इंदौर से बीजेपी का ही सांसद होगा. इतना ही नहीं उन्होंने कमलनाथ के मंत्रियों से वादा भी किया कि जो भी आने वाला हमारा सांसद रहेगा वो भी आपके साथ मिलकर काम करेगा. दरअसल, इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में जब सुमित्रा महाजन अपना संबोधन दे रहीं थी तो उन्होंने कहा कि इंदौर से बीजेपी का सांसद होगा और जो भी आने वाला हमारा सांसद रहेगा वो भी आपके साथ मिलकर काम करेगा इस बात की मैं गारंटी देती हूं. विकास में कोई पॉलिटिक्स नहीं करेगा सब मिलकर काम करेंगे. खास बात यह कि उस समय मंच पर कांग्रेस सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी भी मौजूद थे.

अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर