Saturday, April 25th, 2026

हरियाणा - आप ने जेजेपी से किया गठबंधन, 4 सीटों पर लड़ सकती हैं चुनाव ||fight 4 seats

दिल्ली और हरियाणा में आम आदमी पार्टी-कांग्रेस के बीच गठबंधन पर असमंजस की स्थिति बरकरार है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में जननायक जनता पार्टी से गठबंधन करने का फैसला किया हैं आप आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार, ‘आप’ और जेजेपी हरियाण की सभी दस लोकसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सूत्रों ने कहा कि ‘आप’ कुल दस में से चार सीट फरीदाबाद, गुड़गांव, करनाल और अंबाला से चुनाव लड़ना चाहती है. लेकिन जेजेपी उसे तीन सीटें देने को ही तैयार है. हरियाणा में ‘आप’ और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत विफल रही थी जिसके बाद ‘आप’ ने यह कदम उठाया. कांग्रेस और ‘आप’ नेतृत्व ने हालांकि अभी दिल्ली में ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं होने के बारे में स्पष्ट घोषणा नहीं की है.

अन्य वीडियो