पूर्व एटीएस चीफ हेमंत करकरे पर दिए गए विवादित बयान पर देश भर में उठे सियासी भूचाल अभी थमा भी नहीं था कि भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने फिर एक विवादित बयान दे डाला है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी दिग्विजय सिंह को महिषासुर बताया है. दरअसल, भोपाल के बैरसिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंची साध्वी प्रज्ञा ने अपने पड़ोस में बैठे हुए मौजूदा सांसद आलोक संजर को संबोधित करते हुए कहा, 'भारतीय राजनीति में कोई भी इतना बड़ा त्याग नहीं करता कि अपनी सीट किसी और को दे दे. हमारे जीते हुए सांसद ने कहा दीदी आप की आवश्यकता है आपकी जय हो आप आइए इस महिषासुर का मर्दन करिए.' उन्होंने आगे कहा, 'जब देश में इसी प्रकार से कोई भ्रमित हो जाता है भ्रष्ट हो जाता है आनाचारी हो जाता है तो उसका विनाश करने स्वयं महिषासुर मर्दिनी को आना पड़ता है, और महिषासुर मर्दिनी आई है भगवा वेश पहनकर, इनको इनके शब्द में ही जवाब देना पड़ेगा. इस चुनाव में यह तय हो जाएगा यह भगवा आतंक होता है या नहीं, अगर इन लोगों ने इस तरह से भगवा को आतंक कहा है तो यह निश्चित है यह लोग भ्रष्ट हैं. यह अधर्मी है. यह भारतीय संस्कृति के विरुद्ध है. यह देश के विरुद्ध है.'

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव