Monday, February 23rd, 2026

मेरे पिता के साथ युद्धबंदियों से भी खराब व्यवहार किया जा रहा - तेजस्वी यादव ||My father is being treated worse ..

लोकसभा चुनाव 2019 के बीच तेजस्वी यादव ने जेल में बंद अपने पिता लालू यादव से न मिलने पाने का दर्द ट्विटर पर साझा किया है. इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पर करारा हमला बोला है.तेजस्वी यादव एक वीडियो ट्वीट कर उन्होंने अपना दर्द बयान किया है. उन्होंने कहा कि मेरे पिता के साथ युद्धबंदियों से भी ज्यादा खराब व्यवहार किया जा रहा है. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, ''पिछले दो महीनों से हमारे परिवार में से किसी को भी मेरे बीमार पिता से मिलने नहीं दिया जा रहा है. बीजेपी की सरकार गुंडागर्दी पर उतर चुकी है. ईर्ष्या और द्वेष के चलते सारे कानून-कायदों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है. लालू जी के साथ युद्धबंदियों से भी बदतर अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है.'' इससे पहले लालू यादव की जान को लेकर राबड़ी देवी कह चुकी हैं

अन्य वीडियो