महाराष्ट्र के पंढरपुर में महासभा करने पहुंचे शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी की भाषा में पीएम मोदी पर हमला किया. राफेल विमान सौदे पर उद्धव ने कहा आजकल चौकीदार ही चोरी कर रहा है. उद्धव ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी बीजेपी पर तीखा हमला बोला. नीतीश और पासवान पर निशाना साधते हुए पूछा कि दोनों नेता बताएं कि राम मंदिर को लेकर उनकी क्या राय है. उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि वो वाराणसी भी जाएंगे. उद्धव ठाकरे ने कहा की कश्मीर से कन्याकुमारी तक कोई भी चुनाव हो जीतेंगे हम ही, भाजपा का ऐसा गुरुर 5 राज्यों के चुनाव में टूट गया है.

नेपाल PM बालेश शाह की बढ़ीं मुश्किलें, सत्ता संभालते ही विरोध तेज
अभिषेक शर्मा का 'विराट' धमाका: टी20 में सबसे तेज 9 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने।
IPL 2026: कगिसो रबाडा का कथित 'स्मोकिंग' वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस।
क्या स्पर्श से अपवित्र हो जाते हैं देवता? सबरीमाला सुनवाई में उठा बड़ा सवाल
दिल्ली में आज BJP की अहम बैठक, मेयर-डिप्टी मेयर के नामों पर फैसला संभव