1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा पकड़ा, एक गिरफ्तार
जयपुर । दौसा सिकंदरा थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ( डीएसटी) ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक जने को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार सिकंदरा चौराहे पर मानपुर रोड स्थित पुलिया के समीप एक जने को संदिग्ध अवस्था में बैठा हुआ देखा। जिस पर पुलिस ने उसको पकडऩे का प्रयास किया तो वह मौके से भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मुकेश कुमार मीणा निवासी एचेडी, थाना बसवा को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। आरोपी ने बताया कि गांजा अवैध रूप से बिक्री के लिए लाया था।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल