शादी का खाना खाकर 150 लोग फूड पॉइजनिंग का हुए शिकार
नासिरदा थाना इलाके के बीजवाड़ गांव में गुरुवार देर शाम एक शादी समारोह के स्नेह भोज में फूड पॉइजनिंग के कारण करीब 150 लोग बीमार हो गए, सभी बीमारों को केकड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो को गंभीर हालात के चलते अजमेर रैफर किया गया है। केकड़ी अस्पताल में अब भी 5 लोग भर्ती हैं, बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीजवाड़ गांव में एक शादी समारोह के दौरान करीब एक हजार से ज्यादा लोगों ने खाना खाया। खाना खाने के कुछ घंटों बाद समारोह में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक के बाद एक बहुत से लोगों को उल्टी होने के साथ ही पेट में गड़बड़ी व दस्त की शिकायत होने लगी।
एक साथ इतने लोगों के बीमार होने सूचना पर फूड पॉइजनिंग का अंदेशा हुआ और प्रभावितों को तुरंत इलाज के लिए केकड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंचे नासिरदा थाना प्रभारी कालूराम मीना ने भोजन शाला में रखी खाद्य सामग्री का जायजा लिया। यहां भोजन बनाने के लिए उपयोग में लिए गए मावे में खटाई की बदबू आ रही थी और यह पूरी तरह खराब था। यही वजह रही कि शादी में आए लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार बने।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने