दौसा। जयपुर से सटे दौसा जिले में रेप और गैंगरेप की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दौसा में  फिर से रेप और गैंगरेप की 2 घटनाएं हुई हैं। दौसा में रात को भी महिला थाने में रेप और गैंगरेप के दो मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
  महिला थाना अधिकारी सुगन सिंह राजपूत ने बताया कि पहला मामला लवाण थाना इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने दर्ज कराया है। इस मामले में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। रिपोर्ट के अनुसार इस केस में एक आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ रेप किया गया। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति भी वहां मौजूद रहा। यह वारदात 12 नवंबर को हुई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता आरोपियों को पहचानती नहीं है। 
वहीं दूसरे मामले में 35 वर्षीय एक महिला ने का मुकदमा दर्ज कराया है। दौसा शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने मुकेश बैरवा नाम के युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। यह वारदात 9 नवंबर को हुई बताई जा रही है। इस मामले में पीड़िता वारदात 4 दिन बाद थाने पहुंची है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का नामजद मामला दर्ज कर लिया है। इस केस में भी आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस रेप और गैंगरेप के इन मामलों को लेकर जांच में जुटी है।