हनीट्रैप गैंग के 4 लड़के और 3 लड़कियां गिरफ्तार
कोटा । सोशल मीडिया के जमाने में अपराध के तरीके बदल गए हैं। बदमाश अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोगों पर निगाह रखकर उन्हें फंसा रहे हैं। ये लोग अपनी गैंग की लड़कियों से हनीट्रैप में फंसा युवकों का किडनैप और उनसे लूट कर रहे हैं। कोटा पुलिस ने ऐसे ही एक मामले का खुलासा किया है। गैंग के 4 लड़कों व 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इन लड़कियों ने अपनी गैंग के प्लान के मुताबिक एक व्यापारी युवक को अपने जाल में फेसबुक से दोस्त बनकर फंसा कर मिलने के लिए बुलाया। जब युवक मिलने पहुंचा तो उसके साथ लूट की। इसकी जांच करते हुए पुलिस ने तकनीक अनुसंधान टीम की मदद से गैंग के सदस्य चार लड़कों और दो लड़कियों को दबोच लिया।
थाना प्रभारी अजीत बगडोलिया ने कहा 14 जुलाई को एक व्यापारी ने थाने में शिकायत देकर पीड़ित व्यापारी ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने प्रेम नगर सेकंड निवासी सोनू चौबदार, केला देवी मंदिर उद्योग नगर क्षेत्र निवासी अर्जुन नगर, डकनिया तालाब निवासी राकेश, केशवपुरा महावीर नगर थाना क्षेत्र निवासी अजय मीणा, कोटा डडवाड़ा निवासी शाहीन शेख और क्रेशर बस्ती अनंतपुरा निवासी मुस्कान उर्फ गायत्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू चौबदार के खिलाफ 2, राकेश और शाहीन शेख के खिलाफ एक-एक मुकदमा पहले से दर्ज है।

सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन