पंगा गर्ल कंगना रनोत के ऊपर 8 आपराधिक मामले
शिमला । फिल्मों के बाद राजनीति में भाग्य आजमाने के लिए कंगना रनोत हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रही हैं। उनके खिलाफ 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अधिकांश मामले मुंबई के थानों में दर्ज हैं। पहले की तुलना में फिल्मी करियर में कम चांस होने के कारण, अब उन्होंने राजनीति में प्रवेश ले लिया है।
कंगना रनौत को पंगा गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। विवादों से हमेशा कंगना का गहरा नाता रहता है। मानहानि, विवादित टिप्पणी और अन्य कारणों से इनके ऊपर 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार इन्होंने जो जानकारी दी है। उसका विज्ञापन भी प्रकाशित कराया गया है। मानहानि और कॉपीराइट का मुख्य अपराधिक प्रकरण उनके ऊपर दर्ज है।

बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला