अहमदाबाद | बुधवार रात 9 लोगों के लिए जीवन की अंतिम रात बन गई| अहमदाबाद के एसजी-हाईवे स्थित इस्कॉन ब्रिज हुए सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई| मृतकों में 6 लोग ऐसे थे, जो पहले से हुई दुर्घटना में लोगों की मदद करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे| जिन्हें तेज रफ्तार जगुआर कार ने  कुचल दिया| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के एसजी हाईवे स्थित इस्कॉन ब्रिज पर बुधवार की रात थार कार और बुलडोजर के बीच दुर्घटना हुई थी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी| घटना के बाद पीड़ितों की मददके लिए कई पुलिस और होमगार्ड समेत कई युवा पहुंच गए| मदद के लिए घटनास्थल पहुंचे लोगों को आभास नहीं था कि वह कुछ क्षणों में काल का ग्रास बन जाएंगे| कुछ ही क्षण बाद 170 से 180 की रफ्तार से आई जगुआर कार ने घटनास्थल पर मदद के लिए आए लोगों को कुचल दिया| जिसमें सभी 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| मृतकों में 2 पुलिस जवान और एक होमगार्ड का जवान भी शामिल है| इस भीषण सड़क हादसे में रौनक राजेशभाई विहलपरा, कृणाल नटुभाई डोडिया डोडिया, अक्षर अनीलभाई पटेल पटेल, निरव रामानुज, अमन अमीरभाई कच्छी, अरमान अनिलभाई वढवानिया, धर्मेद्रसिंह नारसंग परमार, निलेश मोहनभाई खटिक और जसवंतभाई ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया| जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय रौनक विहलपरा, 23 कृणाल कोडिया बोटाद जिले के मूल निवासी थे और अहमदाबाद के थलतेज में पीजी रहकर पढ़ाई करते थे| जबकि 21 वर्षीय अक्षर पटेल भी बोटाद का मूल निवासी था और अहमदाबाद के वस्त्राल में पीजी रह रहा था और कॉलेज में एडमिशन के लिए आया था| 25 वर्षीय अमन कच्छी और 21 अरमान वढवानिया सुरेन्द्रनगर के निवासी थे| 40 वर्षीय धर्मेन्द्रसिंह परमार और जसवंतभाई एसजी-2 पुलिस स्टेशन के कर्मचारी थे| 38 वर्षीय निलेश खटिक शहर के बोडकदेव में होमगार्ड का जवान था|