शादी समारोह के दौरान करीब डेढ़ करोड़ की हुई चोरी
जयपुर के होटल हयात में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तेलंगाना से आए एक मेडिकल व्यवसायी के बेटे के आशीर्वाद समारोह के दौरान एक 14 साल का नाबालिग दूल्हे की मां का रुपयों और गहनों से भरा बैग लेकर रफू चक्कर हो गया। सिर्फ एक मिनट के भीतर हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सायबराबाद, तेलंगाना के रहने वाले नरेश कुमार गुप्ता के बेटे की शादी वहीं की एक लड़की से तय हुई थी लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दोनों परिवारों ने जयपुर के हयात होटल में बुकिंग करवाई थी। 8 अगस्त को दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग आशीर्वाद समारोह में मौजूद थे। इसी दौरान मौका पाकर एक नाबालिग ने दूल्हे की मां के पास रखा सफेद रंग का बैग उठा लिया और वहां से चंपत हो गया।
बताया जा रहा है कि नाबालिग और उसका साथ बारात में चल रहे हाथी के साथ होटल के अंदर पहुंचे थे और बैग पकड़े हुए लोगों की रैकी कर रहे थे। मौका मिलते ही नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया और दूल्हे की मां का बैग लेकर भाग गया।
पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के होटल से निकलने का रूट चार्ट बनाया है और उसी को ध्यान में रखते हुए नाबालिग और उसके साथी की तलाश कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए