आईपीओ से पहले एकम्स ड्रग्स ने निवेशकों से जुटाए 829 करोड़
नई दिल्ली । दवा कंपनी एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स ने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुलने के पहले बड़े निवेशकों से 829 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने कहा कि इन निवेशकों में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड, एचएसबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फंड्स, एसबीआई म्यूचुअल फंड, बंधन एमएफ, मोतीलाल ओसवाल एमएफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस शामिल हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की वेबसाइट पर जारी परिपत्र के मुताबिक कंपनी ने 50 कोषों को 679 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 1.22 करोड़ शेयर आवंटित करने का फैसला किया है, जिससे लेनदेन का आकार 828.78 करोड़ रुपये रहा।

इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”
Indian Premier League 2026 से पहले Anil Kumble का बड़ा बयान
ऊर्जा और खनिज संसाधनों के वैश्विक समीकरण पर पड़ सकता है बड़ा असर
Indian Premier League 2026 से पहले टीमों की बढ़ी चिंता, 6 स्टार खिलाड़ी अभी भी रिहैब में