अजमेर के जे.एल.एन. को बनाएं आदर्श अस्पताल
जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने हैल्प डेस्क, वार्ड व अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने मरीज व उनके परिजनों से भी मुलाकत की। देवनानी ने पार्किंग अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। विधानसभा अध्यक्ष वसुदेव देवनानी ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय का अचानक निरीक्षण किया।
उन्होंने नए पीडियाट्रिक ब्लॉक, वार्ड और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से हालचाल पूछा और चिकित्सा अधीक्षक को व्यवस्थाएं सुचारू रूप से रखने के निर्देश दिए। देवनानी ने चिकित्सालय के मेंटेनेंस, सफाई और व्यवस्था को सुधारने के लिए चिकित्सा प्रशासन को पाबंद किया। उन्होंने ओपीडी में भारी भीड़ की समस्या का समाधान करने और नए बिल्डिंग की तरह पूरे चिकित्सालय में व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय को प्रदेश का सबसे आधुनिकतम चिकित्सालय बनाने का प्रयास किया जाए।

कानपुर विकास को मिलेगी नई दिशा, केडीए में 6 जोन का गठन
अमेरिका की पाबंदी से रूसी तेल हुआ किफायती, भारत करेगा फायदा
7 जोरदार थप्पड़ों के साथ हुई अक्षय खन्ना की एंट्री, ‘धुरंधर’ का सीन बना चर्चा का केंद्र
T20 के बाद अब वनडे में धमाका, वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विस्फोटक शतक
दुर्ग में लुटेरा दूल्हा गिरफ्तार: 4 शादियां, करोड़ों की ठगी, शिक्षिका बनी शिकार