प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता टीवी के पॉपुलर कपल हैं। उडारिया में दोनों की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई थी। इसके बाद बिग बॉस 16 में भी प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता साथ नजर आए, जहां फैंस का दोनों को खूब प्यार मिला। वहीं, अब दोनों के शादी को लेकर जानकारी सामने आई है। जिस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट भी किया है।

बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने साथ एंट्री की थी। घर में दोनों के बीच प्यार और तकरार दोनों देखने को मिली।

घर बसाने को तैयार अंकित और प्रियंका?

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते हैं। फैंस भी दोनों पर लाइक्स की बारिश करते हैं। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रियंका और अंकित अब अपना घर बसाने जा रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि दोनों इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं।

प्रियंका ने लगाई क्लास

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की शादी की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई ये आग की तरह फैल गई। फैंस के बीच खबर को फैलते देख प्रियंका चौधरी ने भी रिएक्ट किया। एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर त कुछ नहीं कहा, लेकिन कुछ मीडिया पोर्टल पर निशाना साधा। एक्ट्रेस ने बस एक लाइन में उनकी शादी की अफवाह उड़ाने वाले पोर्टल्स का मजाक बना दिया।

वायरल हुआ प्रियंका का पोस्ट

प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बिना किसी नाम का लिए कहा, 'अभी मार्च चल रहा है, लेकिन लगता है कि कुछ मीडिया पोर्टल्स का अप्रैल फूल जल्दी आ गया।' प्रियंकित की शादी की फेक न्यूज पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट इंस्टाग्राम के साथ- साथ एक्स पर भी चर्चा बटोर रहा है।