अमित शाह को मांगनी चाहिए माफी-जूली
जयपुर । बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है अब नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा और प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए. पीएम मोदी को उनसे जबरदस्ती इस्तीफा लेना चाहिए।
टीकाराम जूली ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले. उन्होंने उन्हें पर्ची पकड़ा दी कि जयपुर जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी है, इसलिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी साथ ही उन्होंने कहा कि अमित शाह की बाबा साहेब पर टिप्पणी से उनके मन की बात जुबां पर आ गई है, जिसका खामियाजा तो भुगतना पड़ेगा. मुद्दा यह नहीं है कि किसने क्या किया और कब क्या हुआ. इतिहास में जाने की जरूरत नहीं है. बात इतनी है कि अमित शाह ने जो कहा है, उसका मुख्यमंत्री समर्थन करते हैं या नहीं. इसका जवाब दें। उन्होंने कहा कि बार-बार कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने धक्का मारा. आप सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं जारी कर रहे हैं. आज हमारा सबसे बड़ा लोकतंत्र है. लोकसभा में जिस तरह का ये व्यवहार कर रहे हैं. सभापति पर अंगुली उठ रही है कि वो पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं. भाजपा के सांसद इंडिया गठबंधन के सांसदों को सदन में जाने से रोक रहे हैं. क्या यह सही है? इस प्रकार की परिपाटी तो गलत है. राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई, जो उनकी छवि खराब करने का प्रयास है. यह सही नहीं है।

इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
धमकी के बाद कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर