जीव जंतुओं के हित में कार्य करने की अपील की
जयपुर । राजस्थान जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई ने कहा है कि पशु-पक्षी हमारी धरा का अभिन्न अंग हैं। ये हमारे पर्यावरण और संस्कृति का हिस्सा हैं। किसी न किसी रूप में ये हमारे पर्यावरण और प्रकृति का संतुलन बनाए रखते हैं। हमें इन समस्त जीव जंतुओं के संरक्षण के साथ- साथ संवर्द्धन भी करना है।
विश्नोई ने जयपुर में जीव जंतु कल्याण बोर्ड कार्यालय में बोर्ड द्वारा प्रकाशित फोल्डर का विमोचन करने के बाद कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जनवरी से 30 जनवरी तक पशु कल्याण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। विश्नोई ने कहा कि आज के इस मशीनी युग और अत्यधिक प्रतिस्पर्द्धात्मक जीवन शैली के कारण पर्यावरण का बहुत अधिक विनाश हो चुका है। इसके कारण मानव तथा जीव जंतुओं के स्वास्थ्य, व्यवहार एवं जैविक क्रियाओं पर खतरनाक तरीके से प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे पशु कल्याण पखवाड़े के दौरान निराश्रित पशुओं को चारा- पानी आश्रय की व्यवस्था तथा रोगी और घायल पशुओं की चिकित्सा की व्यवस्था करें। उन्होंने पशु कल्याण पखवाड़े के अतिरिक्त सामान्य दिनों में भी जीव- जंतुओं के हित में कार्य करने की अपील की। विश्नोई ने कहा कि जीव -जंतुओं के प्रति सहज रूप से दया भाव रखें, उनके प्रति न तो क्रूरता करें और न ही होने दें।

रोजी-रोटी कमाने गए शख्स की अंतरराष्ट्रीय हमले में मौत: कुवैत एयरपोर्ट ब्लास्ट से उज्जैन में पसरा मातम
खाकी के रडार पर 'साहब': मुरैना में डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का संगीन मामला दर्ज, पीड़िता ने सुनाई आपबीती
बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल! विधायक के बाद सांसदों को साधने की तैयारी
नासिक TCS विवाद जैसी गूंज पुणे में, Wipro कर्मचारी ने लगाए सनसनीखेज आरोप
73 करोड़ की नई बिल्डिंग में लिफ्ट फेल, कर्मचारी 30 मिनट तक फंसे रहे