Ashok Gehlot ने अदानी-अंबानी को लेकर पीएम मोदी से पूछी ये बात
जयपुर। देश के दो बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अदानी को लेकर पहली बार पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए बयान को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने अब इस संबंध में ट्वीट किया है। अशोक गहलोत ने अब ट्वीट किया कि चलो यह खुलासा तो प्रधानमंत्री जी ने बेबाकी से कर ही दिया कि अदानी-अंबानी के पास अकूत कालाधन मौजूद है जिस पर हाथ डालने की हिम्मत वे 10 साल में नहीं कर पाए। अब मोदी को ये भी बता देना चाहिए कि आज के पहले नोटों से भरे बोरे और टेम्पो किनके यहां खाली होते थे। राहुल गांधी लम्बे समय से सत्य के साथ संघर्ष कर रहे हैं। अंतिम विजय सत्य की होती है। 4 जून को न्याय एवं सत्य की विजय होगी।
इससे पहले पीएम मोदी ने तेलंगाना में आयोजित एक चुनावी रैली में कांग्रेस के पूर्वराष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जरूर दाल में कुछ काला है, पांच वर्षों तक अंबानी, अदानी को गाली दी और रातों रात गालियां बंद हो गईं।

बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा