बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से पूजन कर रवाना हुए असम के मुख्यमंत्री
वाराणसी।असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मंगलवार को काशी पहुंचे। उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। वे मिर्जापुर दौरे पर आए, वहां विंध्याचल धाम पहुंच कर विधि विधान से पूजन के बाद काशी आए। इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। वह असम में विधानसभा चुनाव के एलान से पहले दर्शन करने काशी आए।

गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वन प्रधान क्षेत्रों में आजीविका सशक्तिकरण की नई पहल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीजी पॉवर के एमडी कौल
टैलेंट सर्च में एथलेटिक्स का दमदार आगाज़: 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई रफ्तार और हुनर