निजी अस्पताल आरजीएचएस में अनुचित पैकेज बुकिंग से बचें
जयपुर। वित्त (व्यय) विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) में अनुमोदित निजी अस्पतालों को अनुचित पैकेज बुकिंग से बचने की नसीहत दी है। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे दावों में कई अनियमितताएँ पाई गई हैं। कुछ निजी अस्पतालों द्वारा इस योजना में दस्तावेजों का एक से अधिक स्थानों पर उपयोग, ओपीडी को नियम विरूद्ध आईपीडी में परिवर्तित करना, अनावश्यक रूप से अधिक बिल तैयार करना तथा बिना आवश्यकता के अतिरिक्त जांचें करवा कर क्लेम राशि बढ़ाने जैसी गड़बड़ियाँ की जा रही हैं।
जैन ने इस संबंध में वीसी के माध्यम से निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों से संवाद कर आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्त विभाग द्वारा आरजीएचएस की मॉनिटरिंग के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विशेष ऑडिट सैल का गठन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कई अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।वीसी वीडियो में पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से बताया गया कि अस्पतालों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे दावों में कई अनियमितताएँ पाई जा रही हैं। इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए अस्पतालों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि जो अस्पताल बार-बार मामूली गलती के नाम पर गलत क्लेम प्रस्तुत कर रहे हैं, उनके खिलाफ वसूली, निलंबन एवं डी-एम्पैनलमेंट जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक