खेत में मिला पाकिस्तान से आया गुब्बारा
जयपुर। राजस्थान में सीमावर्ती अनूपगढ़ जिले के गांव सात के बी के एक खेत में सोमवार सुबह पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। लाल और सफेद रंग के गुब्बारे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा हुआ है। गुब्बारे के साथ करीब एक मीटर का धागा बंधा हुआ है।
अनूपगढ़ पुलिस थाना अधिकारी रमेश ने बताया कि किसान सुलखन सिह सुबह खेत में पहुंचा तो उसे गुब्बारा मिला। किसान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने गुब्बारे की गहनता से जांच की।
जांच में गुब्बारे में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बाद गुब्बारे को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। बीएसएफ और पुलिस ने किसानों से अपील की है कि यदि खेत में कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है तो तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करें। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी श्रीगंगानगर एवं अनूपगढ़ जिलो में सीमापार से आने वाले गुब्बारे मिलते रहे हैं।

बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा