भारत जोड़ो सेतु वाहन की टक्कर से गिरे साइनेज
जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रोजेक्ट भारत जोड़ो सेतु पर अजमेर एलिवेटेड रोड से जहां भारत जोड़ो सेतु का मिलान होता है, वहां लगा ओवरहेड साइनेज वाहन की टक्कर से गिर गया, जिससे किसी भी प्रकार की मानवीय क्षति नहीं हुई है। निदेशक अभियांत्रिकी प्रथम देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि भारत जोड़ो सेतु अजमेर एलिवेटेड रोड से जहां मिलता है, वहां लगा ओवरहेड साइनेज वाहन की टक्कर के कारण गिर गया एवं कंक्रीट क्रैश बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया है। साइनेज गिरने से किसी भी तरह की मानवीय दुर्घटना एवं क्षति नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के संज्ञान में आते ही जेडीसी मंजू राजपाल के निर्देशानुसार जेडीए टीम द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर यातायात आवागमन को सुचारु करने का कार्य प्रारंभ किया गया एवं क्षतिग्रस्त साइनेज को दो दिवस में दुरुस्त कर दिया जाएगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने