बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान.....
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने बचे हुए है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां चुनाव को लेकर अपने अपने क्षेत्रों में तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच आज पद्माश्री अनुज शर्मा समेत कई दिग्गज बीजेपी में शामिल हुए है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। विपक्ष पार्टियों का बयानबाजी आना शुरू हो गया है।
अनुज शर्मा और नीलकंठ टेकाम के बीजेपी में शामिल होने के मामले में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अब BJP में चले गए तो कोई बड़ी बात नहीं है। अनुज शर्मा पहले से ही बीजेपी से जुड़े है।
वहीं दूसरी ओर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि होनहार प्रबुद्ध लोगों का पार्टी में स्वागत है। सबके आने से पार्टी और मजबूत होगी। अब छत्तीसगढ़ को बचाना है। सबके आने से बीजेपी को मजबूती मिलेगी।

रेप केस में बड़ा एक्शन: आम आदमी पार्टी विधायक जसबीर सिंह पठानमाजरा MP से गिरफ्तार
भारत की GDP ग्रोथ पर नजर, पश्चिम एशिया तनाव से कितना असर?
बार-बार प्यास और पेशाब आना, डायबिटीज का संकेत
एस्टेट विभाग का नोटिस: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 24 अकबर रोड 28 मार्च तक खाली करने का आदेश
सुबह की एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह