मप्र में पिछली बार हारे 14 चेहरों को मौका, छग में चाचा सीएम के खिलाफ भतीजे का टिकट

नई दिल्ली।  भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के 39 और छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। दोनों राज्यों में इस साल ही चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव के एलान से पहले ही पहली सूची की घोषणा कर भाजपा ने अपनी आक्रामक रणनीति साफ कर दी है। इससे पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में आयोजित हुई थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बैठक के दौरान विचार-विमर्श में भाग लिया था। देर रात तक चली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इस दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की चुनाव तैयारियों का जायजा लिया गया था। सीईसी सदस्यों ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा भी की थी।
मप्र में भाजपा की पहली सूची में 2018 में चुनाव हारे 14 चेहरों को फिर से मौका दिया है। इनमें चार पूर्व मंत्री ललिता यादव, लाल सिंह आर्य, ओम प्रकाश धुर्वे और नाना भाऊ मोहोड़ भी शामिल है। भोपाल मध्य से ध्रुवनारायण सिंह और भोपाल उत्तर से पूर्व महापौर आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है। इंदौर के राऊ से मधु वर्मा को फिर से मैदान में उतारा गया है। जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर पर पार्टी ने भरोसा जताया है। छत्तीसगढ़ में में पाटन सीट से सांसद विजय बघेल को उतारा गया है। इसी सीट से वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक हैं। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद विजय बघेल ने कहा कि, जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस को पटखनी देंगे।
10 सीटें अनुसूचित जनजाति की हैं, एक सीट अनुसूचित जाति वर्ग को दी गई है। बुधवार को ही बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन मीटिंग हुई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ से भी डॉ रमन सिंह, बीजेपी अध्यक्ष साव और नेता प्रतिपक्ष चंदेल समेत कई नेताओं से दिल्ली में चर्चा की गई थी। जिसके बाद गुरुवार को 21 नामों का ऐलान कर दिया गया है।
सरला विरेंद्र रावत को सबलगढ़, अदल सिंह कंसाना को सुमावली, लाल सिंह आर्य को गोहद, प्रीतम लोधी को पिछोर, प्रियंका मीणा को चाचौड़ा, जगन्नाथ रघुवंशी को चंदेरी, वीरेंद्र सिंह लंबरदार को बंडा, कामाख्या प्रसाद सिंह को महाराजपुर, ललिता यादव को छतरपुर, लखन पटेल को पथरिया, राजेश कुमार वर्मा को गुनौर, सुरेंद्र सिंह गहरवार को चित्रकूट, हीरासिंह श्याम को पुष्पराजगढ़, धीरेंद्र सिंह को बड़वारा, नीरज ठाकुर को बरगी, अंचल सोनकर को जबलपुर पूर्व, ओमप्रकाश धुर्वे को शहपुरा, डॉ. विजय आनंद मरावी को बिछिया, भगत सिंह नेताम को बैहर, राजकुमार कर्राये को लांजी, कमल मस्कोले को बरघाट, महेंद्र सिंह चौहान को गोटेगांव, नानाभाऊ मोहोड को सौंसर, प्रकाश उइके को पांढुर्ना, चंद्रशेखर देशमुख को मुलताई, महेंद्र सिंह चौहान को भैंसदेही, आलोक शर्मा को भोपाल उत्तर, ध्रुव नारायण सिंह को भोपाल मध्य, राजेश सोनकर को सोनकच्छ, राजकुमार मेव को महेश्वर, आत्माराम पटेल को कसरावद, नागर सिंह चौहान को अलीराजपुर, भानू भूरिया को झाबुआ, निर्मला भूरिया को पेटलावद, जयदीप पटेल को कुक्षी, कालू सिंह ठाकुर को धरमपुरी, मधु वर्मा को राऊ, ताराचंद गोयल को तराना, सतीश मालवीय को घट्टिया से टिकट दिया गया।
भूलन सिंह मरावी को प्रेमनगर, लक्ष्मी राजवाड़े को भटगांव, शकुंतला सिंह पोर्थे को प्रतापपुर (अजजा), रामविचार नेताम को रामानुजगंज (अजजा), प्रबोज भींज को लुन्द्र (अजजा), महेश साहू को खरसिया, हरिश्चन्द्र राठिया को धर्मजागढ़ (अजजा), लखनलाल देवांगन को कोरबा, प्रणव कुमार मरपच्ची को मरवाही (अजजा), सरला कोसरिया को सरायपाली (अजा), अलका चंद्राकर को खल्लारी, इन्द्रकुमार साहू को अभानपुर, रोहित साहू को राजिम, श्रवण मरकाम को सिहावा (अजजा), देवलाल हलवा ठाकुर को दौंडी लोहारा (अजजा), विजय बघेल, सांसद को पाटन, विक्रांत सिंह को खैरागढ़, मनिराम कश्यप को बस्तर (अजजा), संजीव साहा को मोहला मानपुर (अजजा), आशाराम नेताम को कांकेर (अजजा), गीता घासी साहू को खुज्जी से टिकट दिया गया।
दरअसल, आने वाले महीनों में देश के पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि तेलंगाना में बीआरएस सत्ता में है।
राऊ से मधु वर्मा, पेटलावद से निर्मला भूरिया, कसरावद से आत्माराम पटेल, गोहद से लाल सिंह आर्य, छतरपुर से ललिता यादव, पथरिया से लखन पटेल,  गुन्नौर से राजेश वर्मा, चित्रकूट से सुरेंद्र सिंह गहरवार, शाहपुरा से ओमप्रकाश धुर्वे, सौंसर से नाना भाऊ मोहोड़, महेश्वर से राजकुमार मेव, सुमावली से एंदल सिंह कंसाना को टिकट दिया गया है।
भाजपा की पहली लिस्ट में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आए एक पूर्व विधायक का टिकट कट गया है। भिंड जिले की गोहद सीट से कांग्रेस के टिकट पर 2018 में विधायक बने रणवीर जाटव को भाजपा ने उम्मीदवार नहीं बनाया है। रणवीर जाटव 2020 में हुए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में वे हार गए थे। 2023 के चुनाव के लिए भाजपा ने इस सीट से पूर्व मंत्री और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य को उतारा है।
सूची में पांच महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं। उम्मीदवारों की पहली सूची में पांच-पांच महिलाओं को भी शामिल किया है। मध्य प्रदेश से पार्टी ने सरला विजेंद्र रावत (सबलगढ़), प्रियंका मीणा (चाचौड़ा), ललिता यादव (छतरपुर), अंचल सोनकर (जबलपुर पूर्व), निर्मला भूरिया (पेटलावाद), जबकि छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी राजवाड़े (भटगांव), शकुंतला सिंह पोर्थे (प्रतापपुर), सरला कोसरिया (सरायपाली), अलका चंद्राकर (खल्लारी), गीता घासी साहू (खुज्जी) को उम्मीदवार बनाया है।