ग्वालियर में भाजपा को लगा झटका
2 दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा
भोपाल। चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ग्वालियर में पार्टी के दो दिग्गज नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के पूर्व संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे और किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र सिंह गुर्जर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव का समय पास आ रहा है, वैसे ही दल बदल का दौर शुरू हो गया है। ग्वालियर में भाजपा के पूर्व संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे और किसान नेता सतेंद्र सिंह गुर्जर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर नजर अंदाज करने का आरोप लगाया। सुबोध दुबे ने कहा कि उन्होंने 20 साल तक भारतीय जनता पार्टी में सेवक की तरह काम किया है, लेकिन अब पार्टी में कुछ महत्वाकांक्षी नेताओं के आ जाने से उनके जैसे कर्मठ जमीनी कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। सुबोध ने कहा कि उन्होंने अपनी पीड़ा पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुंचाई, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में उन्होंने पार्टी छोडऩे का फैसला किया है। फिलहाल वो किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होंगे। किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र सिंह गुर्जर ने भी उपेक्षा करने के आरोप लगाए हैं।

Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो