भोपाल । चुनाव के शुरुआती दौर में भाजपा को एंटी इंकम्बेंसी का डर सता रहा है। इसी एंटी इंकम्बेंसी के बल पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। किंतु भाजपा ने हवा का रुख बदलने का फार्मूला निकाल लिया है। भाजपा को यह बात समझ में आ गई है कि बड़े नेताओं के भाषणों का असर सीधे नीचे तक नहीं पहुंचेगा। इसलिए अब भाजपा ने छोटे व महत्वपूर्ण कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
बूथ व पन्ना स्तर का कार्यकर्ता अपनी बाइक पर पार्टी का ध्वज लगाएगा और कमल का फूल बनवाएगा। एक पन्ना पर 30 मतदाता है, प्रतिदिन दो मतदाताओं के घर जाकर मतदाता से पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेगा। प्रत्येक बूथ पांच दीवारों को चिह्नित कर दीवार लेखन कराएगा। भाजपा को उम्मीद है कि एक पखवाड़े में अपने छोटे कार्यकर्ता के बल पर एक बार चुनाव की तस्वीर बदल देगी। कांग्रेस भी बूथ स्तर पर भाजपा के मुकाबले तैयारी कर रही है। संभागीय बैठकों के बाद भाजपा ने अब एक बार फिर बूथ और पन्ना प्रभारियों पर ध्यान केंद्रित किया है। चुनाव की शुरुआत में भाजपा ने बूथस्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन कर अपने कार्यकर्ताओं को जगाने का प्रयास किया है। अब भाजपा के रणनीतिकारों ने बूथ व पन्ना कार्यकर्ताओं को केंद्रिंत कर रणनीति बनाई। इस पर एक पखबाड़े में हर मतदाता से संपर्क करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिये बूथ व पन्ना कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
एक पन्ना प्रमुख की सूची में 30 मतदाता हैं। अब प्रतिदिन पन्ना प्रमुख को दो मतदाताओं के घर पर दस्तक देनी है। उनके साथ बैठक चाय पीनी है। और भाजपा की रीति व नीति को बताना है, और केंद्र व राज्य सरकार के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देनी है। एक लक्ष्य 15 दिन में पूरा करना है, पन्ना प्रमुखों ने यह काम शुरु कर दिया है।
कांग्रेस में चुनाव में पूरी दमखम के साथ मैदान में उतर रही है। दो माह पहले ही कांग्रेस ने पहली बार प्रत्येक बूथ पर 10-10 कार्यकर्ताओं को तैनात किया है। इन कार्यकर्ताओं का डिजिटल रजिस्ट्रेशन भी किया है। बूथ कार्यकर्ता के रूप में उन्हीं कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। जिनके बूथ परिक्षेत्र में मकान हो। फिलहाल भी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन के बाद कोई कार्यक्रम तय नहीं किया है।
बूथ स्तर पर जिन कार्यकर्ताओं पर बाइक है, उनकी सूची तैयारी की जा रही है। इन कार्यकर्ताओं को अपनी बाइक पर पार्टी का ध्वज लगाने के साथ पार्टी का चुनाव-चिन्ह कमल अंकित करना है। इसके साथ ही बूथ की दीवारों को चिह्नित कर दीवार लेखन कराना हैं।