गाजियाबाद में BJP की जीत का आगाज, संजीव शर्मा 40 हजार वोटों से आगे
Ghaziabad Election Result 2024: गाजियाबाद विधानसभा 56 के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के सिंह राज जाटव और भाजपा के संजीव शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही प्रत्याशियों ने लाइन पार क्षेत्र में जमकर प्रचार किया और वोटरों को लुभाने की कोशिश की। चुनाव में अखिलेश यादव और सीएम योगी ने भी ताकत झोंकी।
सपा के सिंह राज जावट दूसरे स्थान पर
गाजियाबाद विधानसभा 56 में उपचुनाव का फाइनल रिजल्ट कुछ देर में साफ हो जाएगा। मतगणना में अब तक गाजियाबाद सीट पर लगातार भाजपा प्रत्याशी संजीव वर्मा आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सिंह राज जावट चल रहे हैं। इसके बाद बसपा के परमानंद गर्ग और असपा के सतपाल चौधरी चल रहे हैं।
संजीव शर्मा को 56,459 वोट, सपा के सिंह राज जाटव 15,819 वोटों पर
गाजियाबाद उपचुनाव में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में उतरे। इनमें से भारतीय जनता पार्टी, इंडिया गठबंधन,आजाद समाज पार्टी, एआईएमआईएम के अलावा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मुख्य रूप से मैदान में रहे। बता दें कि गाजियाबाद सीट पर मतगणना का दौर शुरू हो गया है। पहले राउंड से लेकर ताजा चक्र की मतगणना में भाजपा के संजीव शर्मा सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं सपा उम्मीदवार सिंह राज जाटव दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। भाजपा के संजीव शर्मा को 56459 वोट, सपा के सिंह राज जाटव को 15819 मत और बसपा के पीएन गर्ग को 6,500 वोट मिले हैं। अब तक संजीव शर्मा 40,640 वोट से आगे चल रहे हैं।