राजस्थान के झालावाड़ जिले में देवर भाभी ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल होने के बाद देवर ने कीटनाशक पीकर आत्हत्या का प्रयास भी किया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में दोनों को सुनेल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिकी उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में झालावाड़ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मामला सुनेल थाना क्षेत्र के सेमला गांव का है। यहां शनिवार सुबह को देवर और भाभी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में भाभी श्यामु बाई पत्नि स्वर्गीय रमेश चंद (35) के गले और पेट में चाकू लगे हैं। वहीं, देवर सुरेशचंद पुत्र रामचंद मेघवाल भी घायल हो गया। इसके बाद उसने आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए कीटनाशक दवा पी ली। परिजन दोनों को बेहोशी की हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।