बस-ट्रक की टक्कर, 12 की मौत, 30 घायल
दिसपुर । असम के गोलाघाट में बुधवार सुबह 4:30 बजे बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। हादसे के समय बस में 45 लोग सवार थे, जो सुबह 3 बजे अठखेलिया से बोगीबील पिकनिक मनाने के निकले थे। ये हादसा देरगांव के पास बालीजन गांव में हुआ, जहां सुबह घना कोहरा छाया हुआ था।
पुलिस के मुताबिक जिस हाइवे पर टक्कर हुई उसका एक हिस्सा टूटा हुआ था। इस कारण बस उलटी दिशा में चल रही थी। संभावना जताई जा रही है घने कोहरे और उलटी दिशा में बस के चलने से आमने-सामने टक्कर हुई। हालांकि, अभी एक्सीडेंट की पूरी डिटेल सामने नहीं आई है। हादसे के बाद घायलों को तुरंत जोरहट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विधासनभा सत्र का सातवां दिन खाली पदों पर घिरी सरकार, मंत्री ने भर्ती का दिया आश्वासन
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात
1500 से ज्यादा सफल उड़ानों के बाद कैसे हुआ बड़ा क्रैश?