प्रयागराज: विकास भवन स्थित कार्यालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। देर से आना और जल्दी चले जाना उनकी आदत हो गई है।

मंगलवार सुबह 10 बजे सीडीओ गौरव कुमार ने औचक निरीक्षण किया तो जिला स्तरीय नौ अधिकारी और 52 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके बाद उनका वेतन रोका जाएगा। सीडीओ ने ठीक 10 बजे विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण शुरू किया।

52 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, पीओ नेडा, मत्स्य पालन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुपस्थित रहे।

आधे घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के 52 कर्मचारी भी गैरहाजिर थे। निरीक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगते हुए आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने विभिन्न कार्यालयों में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई करने के निर्देश दिए। कार्यालयों के कमरों में अस्त-व्यस्त रखे गए अभिलेखों व आलमारियों को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए