केन्द्र सरकार चलने नहीं गिरने वाली है-अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार चलने वाली नहीं, गिरने वाली सरकार है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी को धोखा दिया है। भाजपा की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान और त्रस्त है। देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आये बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि देश में किसान, नौजवान और गरीब बहुत परेशानी में है। किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान और गरीब की मदद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गये थे। किसानों को सुविधाएं दी गई थी। मंडी बनवायी गयी थी। भाजपा सरकार ने मंडियों का काम रोक दिया, सब बर्बाद कर दिया। आज किसानों को खाद और बीज का संकट है। किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सच के रास्ते पर चलती है। सभी का सम्मान करती है। आज जनता समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। लोगों का समाजवादी पार्टी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना है। सेक्टर से लेकर बूथ लेवल तक लगातार कार्यकर्ता बनाना है। सभी का व्यवहार और भाषा लोकतांत्रिक होना चाहिए।
वहीं समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव से आज ही किसान यूनियन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। किसान नेताओं ने कहा कि वे अखिलेश यादव को अपना नेता मानते है। अखिलेश यादव ही किसानों की आवाज उठाते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में ही किसानों के हित में तमाम काम किए गए थे। भाजपा सरकार में किसानों ने सबसे ज्यादा आत्महत्या की हैं। भाजपा सरकार ने किसानों के हित में कोई भी काम नहीं किया है।

यूपी में बिजली मीटर को लेकर बवाल, कर्मचारियों के घर में जबरन घुसने का आरोप
NRI सीटों को जनरल में बदलने पर कोर्ट की रोक
जन्मदिन पार्टी बना बीमारी की वजह, दाल-बाफले खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
UP में खौफनाक वारदात: पिता की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया राज