अगले पांच दिनों तक बारिश और आंधी चलने के आसार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। साथ ही सोमवार 13 मई से बारिश की गतिविधि भी बढ़ सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई।
भले ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रही, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हो गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा।
छत्तीसगढ़ में कोरबा रहा सबसे ज्यादा गर्म
शुक्रवार को कोरबा सर्वाधिक गर्म रहा। एडब्ल्यूएस कोरबा का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर के साथ ही बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, अंबिकापुर, पेंड्रा रोड आदि सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई