भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रसिद्ध गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने आम, अमरूद और जामुन के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राजगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता भारत सिंह सोंधिया ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। उनके परिजन लाड़बाई सोंधिया, पूजा सोंधिया, दीपिका सोंधिया, अंजू सोंधिया, बालिका वंशिका सोंधिया और वीरेंद्र सोंधिया पौध-रोपण में शामिल हुए।