भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, आम और इमली के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री  चौहान के साथ विश्व ब्राह्मण समाज संघ के पंडित  योगेंद्र महंत, रामचंद्र शर्मा, पवन शर्मा, विजय बोडखा, सुरेश पाठक, लोकेश बैरागी और पंडित अनंत महंत ने पौधे लगाए। ब्राह्मण समाज संघ ने मंत्रोच्चार के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ  शुभम् चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। पौध-रोपण में  गीता साहू,  धर्मेन्द्र साहू, आशीष सिंह ठाकुर, सैय्यद शईक जलाली, घनश्याम दास गुप्ता और हरीश सिंह ठाकुर शामिल हुए।