बच्चा चोर गैंग एक्टिव, 9 माह का अलकेश रहस्यमय तरीके से गायब
जयपुर । राजस्थान की राजधानी जयपुर में फिर बच्चा चोर गैंग एक्टिव हो गई है। कुछ दिन पहले पुलिस ने कोटा से चोरी हुए बच्चे को जयपुर से ऐसी ही एक गैंग से बरामद किया था। सोमवार के बाईपास पुलिया निर्माण स्थल से 9 महीने का बच्चा अलकेश रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। बच्चे के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि वे पुल निर्माण में मजदूरी कर रहे थे और उन्होंने अपने बेटे को पास में ही बिठा रखा था। जब वे कुछ देर बाद वापस लौटे तो उनका बेटा गायब था। मां नानकी ने बताया कि उन्हें एक बाइक सवार महिला और युवक पर शक है जो घटनास्थल के आसपास चक्कर लगा रहे थे।
उन्होंने बताया कि महिला ने उनके बेटे को गोद में लिया और बातें करने लगी। थोड़ी देर बाद महिला और युवक वहां से चले गए और उनका बेटा भी गायब हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए 8 टीमें गठित की हैं। एसीपी मालवीय नगर आदित्य पूनिया ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे पुलिस को सूचित करें। उधर यह घटना शहर में फिर से बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका पैदा कर रही है। लोगों में खौफ का माहौल है और माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने