कांग्रेस ने राज्यपाल से की सीएम की शिकायत
भोपाल । मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों के दल ने राज्यपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की शिकायत की है। कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री कांग्रेस के सांसदों और विधायकों के साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल का कहना है कि मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए केवल भाजपा सांसदों से 50 करोड़ रुपए और विधायकों से 15 करोड़ रुपए तक के प्रस्ताव मांगे है। वही कांग्रेस के सांसदों और विधायकों की उपेक्षा करक उनके साथ पक्षपात किया जा रहा है। कांग्रेस ने सीएम पर पद की शपथ का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढी मुश्किल, उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को दिए जांच के आदेश
मिडिल ईस्ट तनाव से रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले टूटी भारतीय मुद्रा
पश्चिम एशिया तनाव का असर: सेंसेक्स 976 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे
मैदान पर आक्रामक अंदाज पड़ा महंगा, अर्शदीप सिंह को भरना होगा जुर्माना
अनोखा सफर: फ्लाइट छूटी तो ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे