अमरेली | गुजरात दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरेली में कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए| अमरेली में आयोजित अमर डेयरी के समृद्धि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों और व्यापारियों को बर्बाद कर रख दिया है| उन्होंने कहा कि मैं देशभर में घूमता हूं और 2014 से देशभर के 591 जिलों का भ्रमण कर चुका है| आज यहां प्रमाण पत्र देता हूं कि जिले की 7 मुख्य सहकारी संस्थाओं की सामान्य सभा मैंने नहीं देखी| इसके लिए मैं प्रत्येक का अभिनंदन करता हूं| अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहकार से समृद्धि का नया कन्सेप्ट देश के समक्ष पेश किया है| मोदी सरकार ने किसानों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं| मोदी सरकार द्वारा शहद उत्पादन के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है, नतीजा यह है कि आज दुनिया में शहद उत्पादन में भारत अग्रसर है| इसके अलावा नरेन्द्र मोदी सरकार ने प्राकृतिक कृषि पर भी जोर दिया है| इतना नहीं सभी वस्तुओं का डिजिटलाइजेशन किया है| ज्यादातर काम ऑनलाइन हों ऐसी व्यवस्था भी की है| केन्द्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि सौराष्ट्र की डेयरियों में घोटाले कर कांग्रेस ने ताले लगा दिए थे| तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सौराष्ट्र के डेयरियों का फंड दोबारा शुरू करवाया, नतीजतन आज सभी डेयरी सफलता से चल रही है|