राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की मंगलवार सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक होगी। इसमें प्रतिपक्ष के नेता चयन का अधिकार कांग्रेस आलाकमान को सौंपने को लेकर प्रस्ताव पारित होगा। कांग्रेस आलाकमान ने राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक व हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। 

प्रतिपक्ष के नेता पद के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के नाम पर विचार किया जा रहा है। जाट मतदाओं को साधने के लिए प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी प्रतिपक्ष का नेता बनाया जा सकता हैं। ऐसी स्थिति में पायलट को प्रदेशाध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा जा सकता है।