जयपुर। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने सोमवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नए प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों और विभिन्न जिला कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्षों की नियुक्ति की। कांग्रेस ने 25 नए जिलाध्यक्षों का भी एलान किया है।

कांग्रेस ने 192 पदाधिकारियों को किया शामिल

जानकारी के अनुसार, 192 पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में जगह मिली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 10 जुलाई को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिला कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

बता दें कि राजस्थान में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने है। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच, कांग्रेस ने अपने प्रदेश कार्यकारिणी में नए सदस्यों को जगह दी।