पुष्कर विकास प्राधिकरण का कांग्रेसियों ने किया स्वागत...
राजस्थान| राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने तीर्थराज पुष्कर में पुष्कर विकास प्राधिकरण बनाए जाने का स्वागत किया है एवं राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री की सौगात से पुष्कर में चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2023-24 में 110 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य शामिल किए हैं एवं पुष्कर के विकास के लिए सतत प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुष्कर के चहुंमुखी विकास के लिए 500 करोड़ के विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके एवं चरणबद्ध तरीके से कराए जाएंगे। इसके लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विकास प्रस्ताव अनुमोदित कर दिए हैं।
अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती, डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्वर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, महेश चौहान, हेमंत जोधा ने पुष्कर में पुष्कर विकास प्राधिकरण बनाए जाने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया|

‘ज्ञानी नहीं, अज्ञानी बजट है’—कमलनाथ का सरकार पर तीखा हमला
संघ प्रमुख Mohan Bhagwat की यूपी में सक्रियता से बढ़ी हलचल
मायावती की समर्थकों से अपील........बीएसपी के खिलाफ साजिश की जा रही, सभी इससे सतर्क रहें