सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर द्वारा आयोजित सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 (सांख्यिकी विभाग) का आयोजन जयपुर जिले में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 30 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना
परीक्षा के व्यवस्थित, पारदर्शी और सफल संचालन के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर के कमरा नंबर 116 में एक विशेष नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है।
नियंत्रण कक्ष का समय और संपर्क सुविधा
यह नियंत्रण कक्ष 29 अगस्त, 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तथा परीक्षा के दिन 30 अगस्त, 2026 को सुबह 9:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक निरंतर कार्य करेगा। परीक्षा से संबंधित संपूर्ण व्यवस्थाओं की निगरानी एवं समन्वय के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0141-2206699 पर संपर्क किया जा सकता है।

लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित