बिलासपुर ।  भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने शनिवार को मगरपारा, सिविल लाईन थाना के पीछे, जेल रोड, वैशाली नगर, विद्यानगर, विनोबा नगर में आम नागरिकों से सम्पर्क कर भाजपा के कमल निशान पर वोट देने का आग्रह किया। जनसम्पर्क के दौरान लोगों ने श्री अग्रवाल से शहर में व्याप्त अराजकता की स्थिति से मुक्त करने का आग्रह किया, भाजपा प्रत्याशी ने कहा, शहर की शान्ति बिलासपुर का सौंदर्य है। पिछले पॉंच वर्षों से शहर, कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी नेतृत्वविहिन था। लोगों के दुख के ऑंसू पोछने की बजाय यहॉं के नुमाइंदे, ‘‘कोई नही सुनता’’ का बहाना कर खुद अपनी किस्मत पर ऑंसू बहाते रहे, इसका सबसे बड़ा नुकसान शहर का हुआ। यहॉं राजनैतिक संरक्षण में गुंडागर्दी और गैंगवार चलता रहा, इसे रोकने वाला कोई नही था। जिनके पास पुश्तैनी जमीनें हैं, उन्हें डर सताने लगा, कहीं भू-माफिया उन पर कब्जा नही कर ले। रातोंरात तहसील ऑफिस और भू-माफिया के अपवित्र गठबंधन से जमीनों के सहारे बदले जाने का खेल शुरू हुआ।
भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने जनसम्पर्क के दौरान लोगों को आश्वस्त किया कि वे भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने पर 15 दिन के भीतर गुण्डागर्दी और अराजकता पर रोक लगेगी। इस दौरान महेश चंद्रिकापुरे, मनीष अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, नारायण गोस्वामी, राजेश मिश्रा, दुर्गेश पाण्डेय, रोशन सिंह, अमित सिंह, शरद यादव, श्रीमती मीना गोस्वामी, रूक्मिणी साहू, मीनाक्षी गोमर्डे, रामफल खरे, रोहित गेदाम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एयरपोर्ट अॅथारिटी ऑफ इंडिया को सौपने से होगा चकरभाठा एयरपोर्ट का विकास
भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मोरारका भवन में चार्टर्ड एकाउन्टेंट और चेम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक में हवाई सेवा के नाम पर कांग्रेस में चल रही नौटंकी से परदा हटाया। भाजपा प्रत्याशी श्री अग्रवाल ने साफ कहा, बिलासपुर में जब तक पूर्ण सुविधायुक्त एयर कनेक्टिविटी नही हो सकेगी, जब तक कांग्रेस सरकार चकरभाठा एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अॅथारिटी ऑफ इंडिया को नही सौंप देती। श्री अग्रवाल ने कांग्रेस पर हवाई सेवा के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा प्रत्याशी श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार के एयरपोर्ट प्रबंधन के पास बिजली बिल पटाने के लिए पैसे नही है। जिस दिन चकरभाठा एयरपोर्ट, एयरपोर्ट अॅथारिटी ऑफ इंडिया को सौंप दिया जाएगा, सर्व सुविधा युक्त चकरभाठा एयरपोर्ट बन सकेगा। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउन्टेंट एस.एस. अग्रवाल किया, स्वागत भाषण राजेन्द्र अग्रवाल, संचालन चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय मित्तल तथा आभार प्रदर्शन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने किया।
 सायं सत्र मे गुरुघांसीदास नगर बिलासपुर पश्चिम मण्डल मे हुई सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने कहा भाजपा के पंद्रह सालों मे छतीसगढ़ ने सर्वांगीण विकास का सफर तय किया। कांग्रेस के पांच साल, भ्रष्टाचार और लूटखोरी, अक्षमता के रहे। भूपेश सरकार की भ्रष्ट कार्यशैली और निम्न कोटि नीति नियोजन ने छत्तीसगढ़ को कर्ज के जाल में उलझा दिया है। पाँच साल भय, भ्रष्टाचार, आंतक और झांसे और लूट के रहे, पंद्रह सालो भाजपा ने छत्तीसगढिय़ा सबसे बढिय़ा का मॉडल देश के सामने रखा। तरक्की, सुशासन और विकास की रफ्तार से छत्तीसगढ़ में पंद्रह सालों में अनेक कीर्तिमान बनाये। सक्षम व सहभागी प्रशासन भाजपा का सच है, घोषणाबाजी और अक्षमता कांग्रेस का मूल चरित्र है।
सरकंडा क्षेत्र में शशि अग्रवाल घर घर पहुँच कर रही हैं जनसंपर्क
 भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती शशि अमर अग्रवाल ने सरकंडा के शास्त्री नगर, कपिल नगर, पं? देवकीनंदन दीक्षित नगर, रामकृष्ण परमहंस नगर क्षेत्र में उत्तर मंडल के भाजपा पदाधिकारियों के साथ घर-घर सघन जनसंपर्क कर बिलासपुर विधानसभा से अमर अग्रवाल को विजयी बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा महिलाओं को आरक्षण देने का काम मोदी जी की सरकार ने किया। यह फैसला राजनीति से परे नारी शक्ति को मान्यता देने, विश्वास, सम्मान, सहभागिता सुनिश्चित करने दिशा में क्रांतिकारी निर्णय है, जिससे भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत हो रही है।
जनसमर्थंन यात्रा के दौरान श्रीमती रजनी ऋषि, नमिता ऋषि, श्रीमती वंदना दुबे, रजनी चावला, नेहा दुआ, वंदना दुबे, सरोज सोंथालिया, पूनम अग्रवाल, ममता अग्रवाल मधु अग्रवाल, किरण अग्रवाल, श्रीमती मंजू अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, श्रीमती संतोष देवी अग्रवाल, श्रीमती सरोज संथालिया, श्रीमती मधु सुनील अग्रवाल, श्रीमती कमला यादव, श्रीमती चित्रलेखा तिवारी श्रीमती सुमित्रा कोरी,श्रीमती श्रीमती राजकुमारी तिवारी उषा पांडे भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदू मिश्रा, शशांक तिवारी, नीरज तिवारी, प्रवीण तिवारी, केतन सिंह, अनमोल तिवारी आदि शामिल रहे।