यूरोपीय संघ के प्रतिबंध पर समर्थन और आपूर्ति संबंधी चिंता बढ़ने से ब्रेंट क्रूड 2.99 फीसदी बढ़कर 105.45 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। जानकारों का कहना है कि यूरोपीय संघ के रूसी तेल पर प्रतिंबध लगाने के प्रस्ताव से आने वाले समय में तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं।रूस से तेल खरीद पर प्रतिबंध लगाने के यूरोपीय संघ के समर्थन से वैश्विक बाजार में कच्चा तेल बुधवार को 105 डॉलर के पार पहुंच गया। इससे पहले पिछले दो सत्रों में कच्चे तेल की कीमतों में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।इसके बाद यूरोपीय संघ के प्रतिबंध पर समर्थन और आपूर्ति संबंधी चिंता बढ़ने से ब्रेंट क्रूड 2.99 फीसदी बढ़कर 105.45 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।