यूक्रेन पर रूस का हमला  तेज होने के बीच कच्चे तेल का भाव  लगातार उछल रहा है |  महंगा तेल भारत के लिए चिंता का विषय है |  इन्वेस्टमेंट बैंकर मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि अगर रूस से तेल की सप्लाई आगे भी बाधित रहती है तो इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल 185 डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है |  गुरुवार को कच्चा तेल 120 डॉलर के स्तर तक पहुंच चुका था और आज यह 110 डॉलर के रेंज में ट्रेड कर रहा है |  दरअसल रूस के खिलाफ अमेरिका और यूरोप के अन्य देश पाबंदियां लगा रहे हैं |  इसके कारण भी वह तेल का खुलकर निर्यात नहीं कर पा रहा है |  रूस अभी 66 फीसदी तेल का निर्यात नहीं कर पा रहा है |

शॉर्ट टर्म में ऑयल सप्लाई की समस्या इतनी बढ़ जाएगी की कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बना रहेगा |  रूस पर तमाम तरह के सैंक्शन लगाने से ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर काफी बुरा असर होगा |  खासकर यूरोप के देशों को इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा |  रूस की तरफ से यूरोप और अमेरिका को होने वाले तेल निर्यात पर फिलहाल रोजाना आधार पर 4.3 मिलियन बैरल की कमी आएगी |