धुरंधर 2 को मिल रहा सेलिब्रिटीज का भरपूर प्यार
धुरंधर का सीक्वल धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले ही फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। अब कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म देखकर आए हैं, जिन्होंने अपने रिएक्शन शेयर किए हैं। आइए जानते हैं सेलेब्स का इस फिल्म को लेकर क्या विचार है।
अल्लू अर्जुन
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म देखकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने सभी एक्टर्स और डायरेक्टर आदित्य धर को फिल्म के लिए बधाई दी।
राम गोपाल वर्मा
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने भी एक्स पर फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर रिएक्शन दिया है। फिल्म को लेकर देर रात उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जिन लोगों ने भी आज फिल्म देखी, उन सभी ने मुझसे कहा कि 'धुरंधर' को सिर्फ पसंद ही नहीं करते हैं, इस फिल्म से शादी भी करना चाहते हैं।
अनन्या पांडे
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर रणवीर सिंह की तारीफ की। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए ‘बीस्ट’ लिखा।
कार्तिक आर्यन
एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की सराहना की है। उन्होंने फिल्म को ‘टॉप नॉच’ बताया और शानदार सिनेमैटिक अनुभव के लिए आदित्य धर की तारीफ की। साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह की भी सराहना की।
इसके साथ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा अपनी पूरी फैमिली के साथ रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को देखने के लिए थिएटर पहुंची थी। 'धुरंधर 2' देखकर जैसे ही शिल्पा शेट्टी बाहर आई वहां मौजूद पैपराजी ने एक्ट्रेस से उनका रिव्यू पूछा, जिसपर एक्ट्रेस ने कहा, 'सुपर...आग लगा दी।'
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा भी मूवी देखने पहुंची थी, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा हो वरना ना हो।'
इस बीच शनाया कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर मूवी की तारीफ करते फिल्म को माइंड ब्लॉइंग बताया।
कुल मिलाकर सिर्फ लोगों में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स तक इस मूवी का क्रैज है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही लोग इसे थिएटर में देखने पहुंच रहे हैं।

ग्वालियर में ग्रीन एनर्जी की ओर बड़ा कदम: मानपुर पहाड़ी पर लगेगा 2.4 मेगावाट का सोलर प्लांट, नगर निगम को हर महीने 9 लाख की बचत
रायसेन में भीषण सड़क हादसा: दो यात्री बसों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज: रामलिंगा के बाद एक और मंत्री ने उठाए विभागों के बंटवारे पर सवाल, सीएम शिवकुमार की बढ़ीं मुश्किलें
बड़वानी में हाईवे पर बढ़ी गुंडागर्दी: इंदौर से मुंबई जा रही बस पर उपद्रवियों ने बरसाए पत्थर, 5 से ज्यादा पैसेंजर्स लहूलुहान
शिवसेना कार्यकर्ताओं में उत्सुकता, MLC चुनाव से पहले उद्धव-शिंदे एकता पर सवाल