राजस्थान के पाली में डंपर-एंबुलेंस की टक्कर, चार की मौत
पाली । राजस्थान के पाली जिले में तेज रफ्तार डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। जिससे चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। अहमदाबाद से जोधपुर जा रही एंबुलेंस में एक मरीज और उसके परिवार के सदस्य सफर कर रहे थे।
अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया
रास्ते में गजनगढ़ के पास अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया, जिससे एंबुलेंस की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के कारण एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई और मरीज को ले जाने के लिए दूसरी एंबुलेंस मंगाई गई। दूसरी एंबुलेंस आने तक, क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को डंपर ने तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहिनी देवी और फगली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एंबुलेंस चालक सुनील और हरिराम ने जोधपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरीज अशोक घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव