दोपहिया वाहन से सिलेंडर उतारे समय विस्फोट, पति की मौत, पत्नी घायल
कानपुर। कानपुर के सीसामऊ में दीपावली का उत्साह मातम में बदल गया जब एक गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना गांधी नगर इलाके में दीपावली के दिन हुई।
जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र नाम के व्यक्ति गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी गया था। जब वह सिलेंडर लेकर अपने घर के बाहर पहुंचा और उसे अपने वाहन से उतारने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसमें विस्फोट हो गया। सुरेंद्र की पत्नी नविता, जो उसकी मदद करने बाहर आई थी, वह भी इस विस्फोट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया।
एडीसीपी कानपुर और पुलिस उपायुक्त (मध्य) ने बताया कि स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे। अभी तक विस्फोट के सही कारण का पता नहीं लग पाया है। घटना में कोई और व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीमों द्वारा जांच जारी है ताकि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
किसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज