लोगों से 20 लाख रुपये ठगने वाला फर्जी आईपीएस गिरफ्तार
जालौर । राजस्थान के जालौर में पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस आरोपी ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों से करीब 20 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस ने बताया कि 11 जुलाई को सरकारी कर्मचारी ने इस मामले में भीनमाल थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई थी।
जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके फेसबुक पर जून 2022 को सचिन अतुलकर आईपीएस नाम के शख्स की तरफ से उन्हें एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था इसके बाद उनकी सचिन अतुलकर से बातचीत होने लगी। दोनों की फेसबुक और वाट्सऐप पर बात होने लगी। इस दौरान सचिन अतुलकर ने अपनी निजी आवश्यकता बताकर रुपयों की मांग कर आईपीएस होने का विश्वास दिलाकर ऑनलाइन 19 लाख 20 हजार रुपये की ठगी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी अब तक कितने लोगों को ऐसे ठग चुका है।

700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना