नि:शुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म शिविर 29 अप्रेल से
जयपुर । राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय में 30वें नि:शुल्क पांच दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन 29 अप्रेल से किया जायेगा। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सधिकारी शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के उपचार कटिबस्ती, जानुबस्ती, ग्रीवाबस्ती, सर्वांग स्वेदन, स्थानिक अभ्यंग, सर्वांग अभ्यंग, षष्टिशाली पिंडस्वेद, शिरोधारा, शिरोबस्ती, धारास्वेदन और बस्तिकर्म एवं पंचकर्म विधाओं द्वारा चिकित्सा की जाएगी। इस शिविर में कमर दर्द, सायटिका, जोड़ों का दर्द, घुटनों के दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, एडी का दर्द, माइग्रेन, फ्रोजन शोल्डर, बालों की समस्या, एवं जटिल एवं जीर्ण रोगों का उपचार किया जाएगा । इस हेतु औषधालय समय में पंजीयन किया जा रहा है।

एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष